पीलीभीत: महादेव माती गांव के पास खेत में बाघ की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांवों में बाघ की चहलकदमी को लेकर किसानों में दहशत का माहौल है। किसान बाघ की चहलकदमी को लेकर अपने खेतों में भी जाने से घवरा रहे हैं। शनिवार को बाघ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बाघ खेत में चहलकदमी कर पेड़ के पास में डेरा जमाकर बैठा है। वायरल वीडियो सेहरामऊ थाना क्षेत्र के महादेव माती का बताया जा रहा है।