हाथरस: गांव दरियापुर के पास रेल की चपेट में आने से बीती रात एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के पास बीती रात रेल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।