हाथरस: मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में सत्संग हादसे में मृत लड़की के परिवार से मिलीं राष्ट्रीय महिला SC-ST आयोग की पूर्व फाउंडर मेंबर
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी एक लड़की की सत्संग हादसे में मौत के बाद शुक्रवार को पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए राष्ट्रीय महिला SC-ST आयोग की पूर्व फाउंडर मेंबर उनके घर पहुंची। राष्ट्रीय महिला SC-STआयोग की पूर्व फाउंडर मेंबर ने पीड़ित परिवार के 1 सदस्य को सरकार से नौकरी देने की मांग की है। हादसे को शासन प्रशासन की लापरवाही बताया।