फूलपुर स्थित ग्राम सभा कनौजा कला सचिवालय में शुक्रवार लगभग 12 बजे मनरेगा योजना को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया। कार्य सहायक विकास अधिकारी संतोष सिंह ने ग्रामीणों को मनरेगा व अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।चौपाल में रोजगार उपलब्ध कराने, जॉब कार्ड, मजदूरी भुगतान और कार्य मांग से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं।