अरवल: अरवल में उत्पाद विभाग की गाड़ी से दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय कार्तिक तिवारी की मौत, विधायक महानंद सिंह ने जताया शोक
Arwal, Arwal | Oct 4, 2025 अरवल में शुक्रवार को उत्पाद विभाग की गाड़ी से हुई सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय कार्तिक तिवारी, पिता दयानंद तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अरवल विधानसभा के विधायक महानंद सिंह, डीएसपी कृति कमल, रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष और स्थानीय नेतागण मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जताई तथा सहायता का आश्वासन दिया।