मोतिहारी के राजेंद्र प्रसाद सभागार में स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में किया गया।