उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे दर्जनों किसानों को निशुल्क मक्का और सरसों का बीज वितरण किया। बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत जेएच फॉर्मर प्रोड्यूटर कंपनी लिमटेड के माध्यम से पंचायत की मुखिया नफीसा खातून एवं प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश साहा ने 56 किसानों को निशुल्क मक्का और सरसों का बीज दिया।