आरा: असनी ओवर ब्रिज से उत्पाद विभाग की टीम ने फोर व्हीलर कार में लदे भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Aug 1, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी ओवर ब्रिज से उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा निरीक्षक प्रकाश चंद और सैफ के जवान के मौजूदगी में असनी ओवर ब्रिज के समीप छपेमारी कर मारुति सुजुकी कार में लदे 1152 पीस अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट निवासी अशोक कुमार के पुत्र आकाश कुमार को किया गिरफ्तार।