चाचौड़ा: CHC बीनागंज में बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण, एसडीएम ने प्रमाण पत्र वितरित किए, शिक्षकों की बैठक ली
चाचौड़ा के बीनागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 मार्च को 14 15 साल की बालिकाओं का सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण किया गया। इस दौरान एसडीएम रवि मालवीय ने बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। बीनागंज उत्कृष्ट विद्यालय में जन शिक्षकों की बैठक लेकर एचपीवी टीकाकरण को लेकर माता-पिता को जागरूक करने और टीकाकरण के फायदे बताने निर्देश दिए।