कामडारा प्रखंड के कोंसा पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत गांव लतरा झपराटोली, लतरा जर्राटोली और अरहरा भादूरटोली मे बीती सोमवार की रात को एक जंगली हाथी भ्रमण करते हुये कुल तीन मकानों को तोड़ा।वहीं भुक्तभोगी परिवार ने पंचायत के मुखिया प्रेमचंद केरकेट्टा को इसकी जानकारी देते हुये मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसके बाद मुखिया ने बसिया को वनपाल को इसकी जानकारी दी।