मांडर: 5 अपराधियों को जिला बदर एवं 5 अपराधियों को थाने में हाजिरी लगाने का आदेश।
Mandar, Ranchi | May 20, 2024 उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा 05 अपराधियों को जिला बदर एवं 05 अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की अनुशंसा पर उपायुक्त द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।