रमजान के चौथे जुमे पर प्रखंड की मस्जिदों में अदा की गई नमाज पवित्र रमजान माह के चौथे जुमे के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में सैकड़ों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की। इस दौरान देश-दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई