गंगजला स्थित एक निजी रिसोर्ट में इलेक्ट्रीशियन से जुड़े लोगों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों इलेक्ट्रीशियन और संबंधित व्यवसायी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बिजली सुरक्षा, नई तकनीकों के उपयोग, सरकारी नियमों की जानकारी और कार्यस्थल पर सावधानियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।