देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। हरपुर कला गांव निवासी विवेक कुशवाहा उम्र 21 वर्ष और विपुल उम्र 25 वर्ष देवरिया–गोरखपुर मार्ग पर बाइक से जा रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।...