कोरबा: जिले के अविनाश ने ढाई लाख सांपों को बचाया, छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति जिन्होंने किया विश्व के सबसे बड़े विषधर का रेस्क्यू
Korba, Korba | Jul 16, 2025 दुनियाभर में हर साल 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नेक डे मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सांपों के प्रति जागरूक करना और उनका संरक्षण करना है.इसी दिशा में छत्तीसगढ़ के कोरबा के अविनाश यादव ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने सांपों के प्रति लोगों की सोच को पूरी तरह बदल दिया है.अविनाश अब तक लगभग ढाई लाख सांपों को रेस्क्यू कर उन्हें नई जिंदगी दे चुके हैं.