सुपौल: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, जिलाधिकारी ने योजनाओं की जानकारी दी, 50 से अधिक दिव्यांगजन शामिल
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज बुधवार सुबह लगभग 11 बजे सुपौल सदर प्रखंड के पास स्थित बुनियाद केन्द्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की। इस अवसर पर 50 से अधिक दिव्यांगजन उपस्थित रहे, जिनको संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजना