अमरिया: अमरिया तहसील में व्यापारियों ने विद्युत समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री से समाधान की मांग की
अमरिया तहसील से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां बिजली विभाग की नीतियों से परेशान व्यापारी सड़कों पर नहीं, बल्कि प्रशासन के दरवाज़े पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को बुधवार को 1 बजे सौंपकर व्यापारियों ने बिजली विभाग पर सीधे-सीधे मनमानी, शोषण और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। व्यापारियों का सवाल साफ है—जब बिजली प्रीपेड है तो फिर सिक्योरिटी क्यों?