हुज़ूर: भोपाल में 18 घंटे की बारिश से जलभराव, कई इलाकों में 3 फीट तक पानी #Jansamasya
Huzur, Bhopal | Jul 29, 2025 भोपाल में पिछले 18 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। अयोध्या बायपास स्थित इको ग्रीन पार्क और कोलार रोड की जानकी सोसायटी में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। इको ग्रीन पार्क के आसपास करीब 100 घरों में जलभराव हो गया है।