सारठ: आराजोरी पंचायत में अजय व पतरो नदी के संगम तट पर दोमुहान मेले में उमड़ी भीड़, राजनेता भी पहुंचे, पुलिस तैनात
आराजोरी पंचायत में अजय व पतरो नदी के संगम तट पर मकरसंक्रांति पर लगने वाले एक दिवसीय दोमुहान मेले में शीतलहरी के बावजूद गुरुवार शाम 5 बजे तक लोगों की भीड़ जमी रही। वही सैकड़ों वर्षों से लग रहे ऐतिहासिक दोमुहान मेले में विधि-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात दिखे। इधर MLA चुन्ना सिंह, पूर्व MLA रणधीर सिंह समेत कई राजनेता भी पहुंचे हुए थे