कैथल: चीका थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
महिला से छेडख़ानी व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पास के एक गांव में कपड़े की दुकान है। उसी दुकान के सामने ही एक हेयर सैलून है। 28 दिसंबर को वह अपनी दुकान में बैठी थी। गांव के ही आरोपी कर्मजीत, कर्मपाल व नरेश दो अन्य युवकों के सा