हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने बाहरी राज्यों से आकर रह रहे लोगों का किया सत्यापन, 125 मकान खंगाले, 39 के चालान किए ₹3 लाख 90 हजार
सिडकुल पुलिस ने रविवार को रावली महदूद और आसपास के इलाकों में सघन सत्यापन अभियान चलाया। पूरे थाने की फोर्स ने इस मौके पर एक ही दिन में 125 मकानों की चेकिंग की जिसमें से 39 मकान ऐसे मिले जिनके मालिकों ने बिना सत्यापन अपने यहां किरायेदार रखे थे, पुलिस ने सभी के कुल 3 लाख 90 हजार ₹ के मौके पर चालान किए। मकानमालिकों को किरायेदारों के सत्यापन कराने की हिदायत दी गई