बकेवर क्षेत्र में आवारा कुत्तों, बंदरों व अन्य जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनवरी माह में बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में जानवरों के काटने से 1103 पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें करीब 750 नए मरीज शामिल रहे।ईएमओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने सोमवार देरशाम 7 बजे बताया कि सभी पीड़ितों को एंटी रेबीज व टिटनेस की डोज दी गई।