जमुनिया के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल की पहचान सुरेश पिता चंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम तिलवाड़िया के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।