गोपालगंज: थावे में मुहर्रम का जुलूस निकला, युवकों ने दिखाया शौर्य प्रदर्शन, ताजिया बना आकर्षण का केंद्र, पुलिस रही अलर्ट
थावे प्रखंड में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।इसके लिए दंडाधिकारी सहित काफ़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।कई गांवों से निकला मुहर्रम का जुलूस का मिलन थावे बसस्टैंड पर हुआ।जुलूस के साथ सीओ कुमारी रुपम शर्मा ,बीडीओ अजय प्रकश राय,थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ,अपर थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ,सहित पुलिस बल भीड़ के नियंत्रण में लगे