देेेवरिया: गौरी बाजार बिजली घर पर 10 MVA ट्रांसफार्मर का शुभारंभ सदर विधायक ने किया
Deoria, Deoria | Feb 6, 2025 गौरी बाजार बिजली घर पर 5 mva से बढ़कर 10 mva के ट्रांसफार्मर को लगाया गया है। जिसका शुभारंभ गुरुवार दोपहर 1:00 बजे के करीब देवरिया सदर विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा विधवत पूजा पाठ करके किया गया है। वहीं सदर विधायक ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के लग जाने से क्षेत्र में गर्मी के दिनों में जो विद्युत बाधा उत्पन्न होती थी उससे काफी हद तक निजात मिलेगा।