देेेवरिया: देवरिया में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने चलाया जनजागरूकता अभियान
Deoria, Deoria | Feb 6, 2025 यातायात पुलिस देवरिया एवं परिवहन विभाग देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार दोपहर एक बजे शहर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु "नो हेलमेट, नो फ्यूल" अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सिविल लाइन एवं भटवलिया पेट्रोल पंप पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।