ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के भगैया ग्राम निवासी 30 वर्षीय मुकेश मंडल की 21फरवरी शनिवार और 22 फरवरी रविवार की रात्रि 2:00 बजे घायल अवस्था में मौत हो गई। मुकेश मंडल बीती रात्रि खाना खाकर सड़क पर टहल रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से आकर धक्का दे दिया।घायल अवस्था में ले जाने के क्रम में भागलपुर के निकट मुकेश मंडल की मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक भी घायल है