चिन्यालीसौड़: चिन्यालीसौड़ के अदनी रौंतल मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत
घटना गुरुवार दोपहर 1 बजकर 50 मिनट की है। जिसकी जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग से आज शाम 5 बजे मिली है। वाहन हादसे में अजय सिंह पुत्र चन्दन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी- कुमराडा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सूरज पुत्र शैलेंद्र निवासी कुमराड़ा व रामशंकर पुत्र चंद्रमोहन निवासी रौंतल घायल हो गया।