बीकानेर: कालू थाना इलाके के किसानासर के पास भारतमाला रोड पर हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल, करवाया पीबीएम भर्ती
भारत माला रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में राजकोट 3 देवापुरा कोठारिया रोड निवासी पायल पत्नी जयदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयदीप निकुंज मीरा बेन घायल हो गए।पीछे चल रही वाहन चालकों ने घायलों को बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर में लाया।