रायसेन: गोपालपुर मंदिर के पास ट्रक में घुसी स्कूटी, एक आरक्षक की मौत, एसपी के स्टेनो घायल
Raisen, Raisen | Mar 30, 2026 रायसेन में पुलिसकर्मियों की स्कूटी एक ट्रक में पीछे से घुस गई। इस सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रायसेन एसपी के स्टेनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गोपालपुर मंदिर के पास रात करीब 11 बजे हुई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है स्कूटी पर सवार पुलिसकर्मी तेज रफ्तार आकर ट्रक में पीछे से घुस जाते हैं।