तहसील शिकोहाबाद में शनिवार की सुबह 10 बजे जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और सुनिश्चित करें कि फरियादियों को बार-बार दफ्तर न दौड़ना पड़े।समाधान दिवस में कुल 51 शिकायतें आईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।