शाहजहांपुर: काशीराम कॉलोनी की महिला ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
दरअसल थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी की रहने वाली महिला शिवानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताएं कि 18 मई को देर रात उसका भाई प्रियांशु दुकान से पुड़िया लेने के लिए गया था।