टोंक: डीएसटी टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र जखीरा कॉलोनी में संचालित हुक्का बार पर की कार्रवाई, तीन व्यक्तियों को डिटेन किया
टोंक डीएसटी टीम द्वारा शहर में नशे पर लगातार कार्रवाई जारी है।कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जखीरा कॉलोनी में एक मकान में संचालित हुक्का बार पर टीम ने गुरुवार रात्रि में कार्रवाई कर 10 हुक्के फ्लेवर युक्त, 14 नलछी, आठ फ्लेवर पैकेट, चार मोबाइल, दो म्यूजियम सिस्टम ,एक स्कूटी को जप्त किया है। वही तीन व्यक्तियों को डिटेन भी किया है।