गुलाबगंज: कलेक्टर ने अधिकारियों को दिया निर्देश: जिले में अमृत सरोवरों का भौतिक सत्यापन कर भू अभिलेख में करें दर्ज
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में जो भी नवीन संरचनाओं का निर्माण शासकीय योजनाओं के तहत कराया जा रहा है उन सबकी जानकारी राजस्व अभिलेखों में अनिवार्य रूप दर्ज कराई जाएं। उक्त कार्य अभियान के रूप में क्रियान्वित करने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं।