जबेरा ग्राम बंशीपुर में 8 जनवरी से 15 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आज गुरुवार को समापन हुआ समापन के अवसर पर शाम 5 बजे आनंद धाम पीठाधीश्वर दंडी स्वामी नर्मदानंद सरस्वती जी महाराज सम्मिलित हुए। जिन्होंने अपने मांगलिक प्रवचन दिए। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।