आरा: बखरिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर सवारी से भरी ऑटो पलटी, मां-बेटी समेत चार लोग हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 5, 2024 जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबाहा ओपी अंतर्गत बखरिया गांव के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर सवारी से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार मां-बेटी समेत चार लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान पुरुषोत्तमपुर निवासी के रूप में हुई है।