आरा: शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महल चौक स्थित झाड़ू व रस्सी की दुकान में शॉर्ट-सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई।
Arrah, Bhojpur | Feb 5, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महल चौक स्थित झाड़ू व रस्सी की दुकान में शॉर्ट-सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रहे लाखो की संपत्ति जलकर पूरी तरह राख हो गई। वहीं घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई। सूचना पत्र टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।