पिड़ावा के बोरखेड़ी में 15 जनवरी गुरुवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।श्रद्धालु राहुल नागर ने बुधवार शाम करीब 6 बजे बताया कि गुरुवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू होगी।भव्य शुभारंभ के अवसर पर मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी।इसके बाद कथा का शुभारंभ होगा।कथा के लिए भव्य पांडाल तैयार किया जा रहा है।तैयारी अब अंतिम दौर में पहुंच गई है।