बेगूसराय: पांच वर्ष से कम उम्र के 05 लाख 17 हजार 175 बच्चों के बीच होगा ओआरएस का वितरण, सदर अस्पताल में कार्यशाला आयोजित
बेगूसराय में दस्त की रोकथाम अभियान-2024 के आयोजन पर उन्मूखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के सभगर में किया गया. उन्मूखीकरण में प्रखंड स्तर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक उपस्थित थे.