नार्थ-ईस्ट जिले के थाना करावल नगर के अंतर्गत पोलिंग बूथ पर इस चुनाव के दौरान एक 70 वर्षीय असहाय बुजर्ग को चारपाई पर लाया गया। ड्युटी पर मौजूद SI प्रमोद व HC वंदना ने उनकी सहायता कर मतदान कराया। पुलिस के इस मानवीय दृष्टिकोण को देख नागरिकों ने खूब सराहा।