इंदौर: द्वारकापुरी में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, छेड़छाड़ की आशंका
Indore, Indore | Feb 9, 2025 इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में स्थित बंजारा समाज की धर्मशाला के पास अज्जू लुडेरे नामक युवक किसी कार्यक्रम में पहुंचा था। इस दौरान एक युवक से उसकी बहन से शादी की बात को लेकर उसका विवाद हुआ। जिसमें विवाद इतना बड़ा की मुख्य आरोपी ने अपने दो दोस्त और अन्य नाबालिकों के साथ अज्जू के साथ जमकर मारपीट की और उसे सरिया डंडों से इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।