कापसहेड़ा: बिजवासन से कापसहेड़ा थाना पुलिस ने एक कुख्यात सेंधमार को किया गिरफ्तार ,चोरी के 3 मोबाइल व 2 दुपहिया वाहन बरामद
कापसहेड़ा थाना पुलिस ने बिजवासन से एक कुख्यात सेंधमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम राजा है जो गुरुग्राम का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी के 3 मोबाइल ,एक बाइक व स्कूटी को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही एक आपराधिक मामला दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन मामलो को सुलझाने का दावा किया है।