झालरापाटन: खेड़ापति हनुमान मंदिर विकास समिति में नई नियुक्ति, सर्वसम्मति से मनीष चांदवाड बने अध्यक्ष, मंदिर के विकास का लिया संकल्प
खेड़ापति हनुमान मंदिर विकास समिति की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई। समिति के संरक्षक रघुवीर सिंह झाला ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि समिति के अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी मनीष चांदवाड़ के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से इस प्रस्ताव का समर्थन किया।बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।