औरैया: ओमनगर निवासी मृतक के भाई ने हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, कहा- पुलिस जबरन जुर्म कबूल कराना चाहती थी
शहर के मोहल्ला ओमनगर स्थित एक घर में पूछताछ के लिए पहुंची हरियाणा पुलिस की परिजन से पूछताछ के बीच एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई थी। मामले में मृतक के बड़े भाई ने घर में बिना वारंट दिखाए घुसे चार लोगों पर भाई को छत की मुंडेर पर बैठाकर पूछताछ करने, हाथ छोड़ने से भाई की दूसरी मंजिल से नीचे गिरने से मौत होने का आरोप लगाया है। ओमनगर निवासी अंकुर चतुर्वेदी 30 पुत