कानपुर: प्रताप इंटरनेशनल में पहली बार शुरू हुआ अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट, शुभारंभ में पहुंची भारतीय क्रिकेटर
प्रताप इंटरनेशनल केशवपुरम पहली बार अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार सुबह 7 बजे कराया गया।शुभारंभ में भारतीय महिला खिलाड़ी अर्चना देवी पहुंची।इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए।स्कूल की डायरेक्टर डॉ सुरभि भदौरिया ने बताया कि टूर्नामेंट के बाद वह नेत्रहीन प्लेयर्स का भी टूर्नामेंट कराएंगी और अब आगामी टूर्नामेंट में लड़कियां भी शामिल होंगी।