बारा: चिल्ला गौहानी गांव में नीलगाय को लेकर विवाद, घर पर चढ़कर हमला, कई घायल, कार्रवाई की मांग
Bara, Allahabad | Mar 29, 2026 लालापुर थाना क्षेत्र के चिल्ला गौहानी गांव में नीलगाय को लेकर विवाद बढ़ने पर दबंगों ने घर पर चढ़कर हमला कर दिया। आरोप है कि 40-50 लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें शिव बालक पाल समेत कई लोग घायल हो गए। बीच-बचाव करने आई महिलाओं से भी हाथापाई की गई। वहीं आज रविवार दोपहर करीब 02:30 के आसपास मीडिया के सामने आकर पीड़ितों ने न्याय के गुहार लगाई है।