अररिया: कमलदाहा कामत टोला में घरेलू विवाद के कारण महिला ने किया विषपान, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 12, 2025 सदर थाना क्षेत्र के कमलदाहा कामत टोला में पति से घरेलू विवाद होने के कारण मो हसिव की पत्नी शाइस्ता परवीन ने बुधवार को शाम 4 बजे के करीब विषपान कर ली। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया है। जिसका इलाज डॉ प्रदीप कुमार के देखरेख में चल रहा है।