केसरिया: तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का आयोजन आगामी 21, 22 और 23 मार्च को किया जाएगा, प्रशासनिक तैयारी शुरू
कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण मोतिहारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का आयोजन आगामी 21, 22 व 23 मार्च को किया जाएगा। इसके मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। चकिया एसडीओ शिवानी शुभम ने बताया कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार