गुनौर: पंन्ना आरसेटी में बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन
Gunnor, Panna | Jul 5, 2024 भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में गत दिवस दस दिवसीय बकरी पालन के निःशुल्क प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस मौके पर 35 प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर संस्था निदेशक अरविन्द कुमार गुप्ता, आजीविका मिशन के देवेन्द्र सक्सेना, आरसेटी फेकल्टी राजीव कुमार रजक द्वारा प्रोत्साहित कर प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।