अजयगढ़: अजयगढ़ में रसोई गैस के लिए हाहाकार, थाने में लगी लंबी कतारें
Ajaigarh, Panna | Mar 30, 2026 पन्ना जिले के अजयगढ़ में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर पाना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। आलम यह है कि आम जनता को एक अदद सिलेंडर के लिए घंटों कड़ी धूप में धक्के खाने पड़ रहे हैं। स्थिति इतनी बेकाबू है कि अब गैस का वितरण पुलिस के साये में थाना परिसर में किया जा रहा है। अजयगढ़ थाना परिसर आज किसी मेले का नहीं, बल्कि बेबस जनता की मजबूरी का गवाह बना। भीषण गर्मी और आस